ईरान अमेरिका और इजराइल के बीच जंग के दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगातार निशाने पर रहा जिससे ज्यादातर देशों को नुकसान हुआ अभी युद्धविराम है लेकिन दोनों पक्षों ने होर्मुज को लक्ष्य बनाया है भारत भी होर्मुज संकट से चिंतित है भारत ने यूएन में होर्मुज में कमर्शियल जहाजों के लिए खतरों पर गंभीर चिंता जताई और कहा कि जहाजों को निशाना बनाना सही नहीं है और यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों के सुरक्षित आवागमन को तुरंत बहाल करने की अपील करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पी ने मध्य पूर्व क्षेत्र में चल रहे तनाव को कम करने की अपील की ईरान और ओमान के बीच 55 किलोमीटर चौड़ा होर्मुज समुद्री मार्ग महत्वपूर्ण है जिससे दुनिया का करीब 20% तेल व्यापार होता है
हरीश पी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में मध्य पूर्व के हालात पर वीटो पहल पर बहस में भारत की ओर से पक्ष रखते हुए कहा कि भारत के ऊर्जा और आर्थिक हितों के लिए समुद्री सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। भारत के लिए उसकी ऊर्जा और आर्थिक सुरक्षा के लिहाज से होर्मुज से होने वाला कमर्शियल जहाजों का आवागमन बड़ी चिंता की बात है भारत ने दुख जताया कि इस जंग के दौरान कमर्शियल जहाजों पर सैन्य हमला हुआ
28 फरवरी को ईरान और खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष शुरू होने से ही भारत ने इस पर गहरी चिंता जताई है भारतीय प्रतिनिधि ने कहा और सभी देशों से संयम बरतने हिंसा को बढ़ाने से बचने और अपनी जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया है। हमने सभी देशों से बातचीत और कूटनीति के जरिए आगे बढ़ने क्षेत्र में तनाव कम करने और महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता से हल करने का अनुरोध किया है।उसने यह भी कहा कि हम सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने की अपील की है
भारतीय राजदूत ने बताया कि खाड़ी में हुए संघर्ष में भी भारतीय नागरिक मारे गए। इस जंग के दौरान जहाजों पर सवार कई भारतीय नाविक मारे गए उन्होंने कहा हम एक बार फिर कहते हैं कि कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाना निर्दोष नागरिकों और चालक दल के सदस्यों को खतरे में डालना या होर्मुज में यात्रा और व्यापार की स्वतंत्रता को बाधित करना अस्वीकार्य है इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन किया जाना चाहिए
हम जोरदार ढंग से यह भी अनुरोध करते हैं कि होर्मुज के जरिए सुरक्षित और बिना किसी बाधा के जहाजों का आवागमन तथा ग्लोबल ट्रेड को जल्द से जल्द बहाल किया जाए उन्होंने कहा।पहले भारत ने ब्रिटेन में 60 से अधिक देशों की एक बैठक में भाग लिया जिसका उद्देश्य होर्मुज़ के महत्वपूर्ण रूट को फिर से खोलने के उपायों पर चर्चा करना था अमेरिका-इज़रायल-ईरान के बीच लगभग एक महीने से चल रहे संघर्ष ने इस मार्ग को प्रभावित किया है






संसद में हंगामा महिला आरक्षण 2023 कानून लागू होने पर उठे गंभीर सवाल