व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

नेपाल में फंसे नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सहायता और अपील

On: Thursday, August 27, 2026 11:43 PM
---Advertisement---

मुख्य बातें:

  • नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त।
  • महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा फंसे हुए नागरिकों की जानकारी के लिए लिंक जारी।
  • पालघर जिले के नागरिकों और पर्यटकों के परिजनों से अपील- तुरंत ऑनलाइन फॉर्म भरें।

विस्तृत समाचार:विशेष संवाददाता खबरदीप जनमंच नेटवर्क:
नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ के कारण वहां का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस आपदा में विभिन्न राज्यों और देशों के कई पर्यटक व नागरिक फंस गए हैं।

महाराष्ट्र सरकार के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (मंत्रालय, मुंबई) ने नेपाल में फंसे हुए नागरिकों की सही जानकारी इकट्ठा करने और उन्हें तुरंत आवश्यक मदद पहुंचाने के लिए एक विशेष ऑनलाइन लिंक शुरू की है:
🔗 जानकारी दर्ज करने के लिए लिंक:
https://geospatial.mahaseoc.in/Sahayata_gulf/

पालघर जिले के नागरिकों से विशेष अपील:
यदि पालघर जिले का कोई भी नागरिक या पर्यटक इस समय नेपाल में फंसा हुआ है, तो उनके परिवार के सदस्यों या रिश्तेदारों से अनुरोध है कि वे ऊपर दी गई लिंक पर जाकर उनकी पूरी जानकारी अवश्य भरें।

यह अपील पालघर की जिलाधिकारी तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष, डॉ. इंदु रानी जाखड़ द्वारा की गई है।

सपर्क और सहायता के लिए (जिला नियंत्रण कक्ष, पालघर):

किसी भी प्रकार की तुरंत सहायता या जानकारी के लिए नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:

  • दूरभाष नंबर: 02525-297474
  • 📱 मोबाइल नंबर: 8237978873

(सौजन्य: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला कलेक्टर कार्यालय, पालघर)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---