व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

2026 विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में कब होगी वोटिंग

By Neha
On: Sunday, March 15, 2026 4:55 PM
2026 विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में कब होगी वोटिंग
---Advertisement---

देश में 2026 के विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। Election Commission of India ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग ने चुनाव के चरण, कैंडिडेट्स के नॉमिनेशन की तारीख, मतदान और परिणाम की तारीखों का पूरा शेड्यूल जारी किया है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव दो चरणों में होंगे जबकि असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में वोटिंग होगी।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदान का शेड्यूल

पश्चिम बंगाल में पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा, जबकि परिणाम 4 मई को घोषित होंगे। असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान 9 अप्रैल को होगा और परिणाम 4 मई को आएंगे। तमिलनाडु में मतदान 23 अप्रैल को होगा और रिजल्ट 4 मई को घोषित होगा। चुनाव आयोग ने नॉमिनेशन की अंतिम तारीखों और गजट नोटिफिकेशन की तारीखों को भी स्पष्ट कर दिया है। कुल मिलाकर इन चुनावों में पश्चिम बंगाल में 294, असम में 126, केरल में 140, तमिलनाडु में 234 और पुडुचेरी में 30 सीटों पर वोटिंग होगी।

मौजूदा सरकारों का कार्यकाल और खास तैयारियां

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि असम में मौजूदा सरकार का कार्यकाल 20 मई, केरल में 23 मई, पुडुचेरी में 15 जून, तमिलनाडु में 10 मई और पश्चिम बंगाल में 7 मई को समाप्त हो रहा है। चुनाव सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए लगभग 15 लाख पोलिंग पर्सनल, 8.5 लाख सुरक्षाकर्मी, 49 हजार माइक्रो ऑब्जर्वर्स और 1,444 ऑब्जर्वर्स तैनात किए जा रहे हैं। इसके अलावा, 40 हजार काउंटिंग अफसर, 21 हजार सेक्टर ऑफिसर्स और 15 हजार माइक्रो ऑब्जर्वर्स को काउंटिंग के लिए लगाया गया है।

वोटरों की संख्या और सुरक्षा का इंतजाम

अंतिम वोटर लिस्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़, तमिलनाडु में 5.67 करोड़, केरल में 2.7 करोड़, असम में 2.25 करोड़ और पुडुचेरी में 9.44 लाख वोटर हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि कोर्ट के फैसलों के बाद आने वाली पूरक सूची में जोड़े गए वोटर भी इस आंकड़े में शामिल किए जाएंगे। आयोग ने हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में मतदान के दौरान सुरक्षा, पोलिंग और काउंटिंग के इंतजामों को दुरुस्त किया है ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---