भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर वॉशिंगटन में बातचीत का एक नया दौर शुरू हो गया है भारतीय डेलिगेशन इन मुद्दों पर चर्चा करने के लिए वॉशिंगटन में अमेरिका के प्रमुख वार्ताकार ब्रेंडन लिंच से मिलेगा। बातचीत का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापक व्यापार सौदे करना है। वाणिज्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव दर्पण जैन बैठक में भारत का प्रतिनिधिमंडल नेतृत्व करेंगे

दर्पण जैन अमेरिकी वार्ताकार ब्रेंडन लिंच से बातचीत करेंगे। अधिकारियों ने ANI को बताया कि अधिकांश कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। अब बहुत कुछ बचा नहीं है। छोटी मोटी बातों पर अंतिम मुहर लगनी चाहिए। साथ ही एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि भारत और ट्रंप प्रशासन के बीच चल रही बातचीत बहुत अच्छी और लाभकारी दिशा में आगे बढ़ रही है
डील को लेकर लगता है कि दोनों देश जल्द ही एक बड़े व्यापार समझौते को घोषित कर सकते हैं। दरअसल अमेरिका और भारत ने काफी समय से व्यापार को आसान बनाने और टैरिफ को कम करने पर चर्चा की है अगर यह समझौता होता है तो यह दोनों देशों के संबंधों के लिए बहुत अच्छा होगा
भारत विश्व की सबसे तेजी से विकसित अर्थव्यवस्था है जबकि अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है इससे पहले दोनों देशों ने 7 फरवरी को प्रारंभिक समझौते की योजना बनाई थी। राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी ने 13 फरवरी 2025 को बीटीए पर काम शुरू किया। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बाजारों में एक दूसरे के माल की आपूर्ति को सुगम बनाना है और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देना है








संसद में हंगामा महिला आरक्षण 2023 कानून लागू होने पर उठे गंभीर सवाल