विशेष संवाददाता | खबरदीप जनमंच नेटवर्क
पालघर:
पालघर जिले के बोईसर शहर में साप्ताहिक बाजार से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से दिनदहाड़े 3 लाख रुपये कीमत की 28 ग्राम सोने की बोरमाल (माला) चुराने वाले दो आरोपियों को बोईसर पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से पूरा चुराया हुआ सोना भी पूरी तरह बरामद कर लिया है.
क्या है पूरी घटना?
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 21 अगस्त 2026 को रात करीब 8:48 बजे, नवापुर नाका (सिद्धिविनायक कॉम्प्लेक्स) में रहने वाली 70 वर्षीय महिला सौ. गीता गणपत ठाकुर ने बोईसर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. महिला जब बोईसर शहर के शुक्रवार के साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रही थीं, तब किसी अज्ञात चोर ने उनके गले से 28 ग्राम वजनी और 3 लाख रुपये कीमत की सोने की बोरमाल दिनदहाड़े चुरा ली थी.
इस शिकायत के आधार पर बोईसर पुलिस स्टेशन में तुरंत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई.
पुलिस टीम ने तकनीकी मदद से पकड़े आरोपी
मामला दर्ज होने के बाद पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री यतिश देशमुख के मार्गदर्शन में बोईसर पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई. पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल का मुआयना किया. तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने दो महिला आरोपियों की पहचान की:
- रज्जाबाई मोहन हतागळे(उर्फ मांगगारोडी), उम्र- 47 वर्ष
- रेणुका संजय हतागळे, उम्र- 35 वर्ष
(दोनों आरोपी महिलाएं वर्तमान में संजयनगर झोपड़पट्टी, उधना, सूरत, गुजरात में रहती हैं और मूल रूप से शेवाळेवाडी, पाचोरा, जिला जलगांव की रहने वाली हैं)
कड़ाई से पूछताछ में हुआ जुर्म कबूल
पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से चोरी हुआ पूरा 3 लाख रुपये कीमत का 28 ग्राम सोना सुरक्षित बरामद कर लिया है. इस मामले की आगे की जांच बोईसर पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक नितिन नरळे कर रहे हैं.
इन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की रही सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई को पालघर के पुलिस अधीक्षक श्री यतिश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विनायक नरळे और उप-विभागीय पोलीस अधिकारी श्री दिनेश बैसाने के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया.
इस पूरी टीम में बोईसर पुलिस स्टेशन के निम्नलिखित अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे:
- पुलिस निरीक्षक: श्री सुनील जाधव
- सहायक पुलिस निरीक्षक: श्री सुनील साळुंखे
- पुलिस उप-निरीक्षक: श्री नितिन नरळे
- परिवीक्षाधीन पुलिस उप-निरीक्षक: ऋषिकेश मुठे
- पुलिस हवलदार:विजय दुबळा, नीरज शुक्ला, सुनील मलावकर
- पुलिस नायक: योगेश गावित
पुलिसअंमलदार:मयूर पाटील, देवेंद्र पाटील, धीरज साळुंखे, मच्छिंद्र घुगे, गणेश व्हसकोटी, सचिन सोनावणे, शुभम सपकाळे, किरण वाघ, रोहित पाटील और दीपक पालवे






