व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

यूपी से पालघर तक फैला था चोरी का जाल, पुलिस के ‘साइबर-मैनुअल’ वार से बिखरा गैंग का पूरा तंत्र!

On: Tuesday, June 23, 2026 11:00 AM
---Advertisement---

पालघर (खबरदीप जनमंच): अपराध का रास्ता कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून की नजरों से बच नहीं सकता। डहाणू तालुका में पिछले कुछ महीनों से घरों की खिड़कियाँ और ग्रिल तोड़कर जेवर और नकदी उड़ाने वाले एक शातिर गिरोह का आतंक था। अब पालघर पुलिस की सटीक और आक्रामक ‘डिजिटल-मैनुअल’ स्ट्राइक ने इस गैंग के मंसूबों को ध्वस्त कर दिया है। 14.50 लाख रुपये के बरामद मुद्देमाल और 7 बड़े मामलों का खुलासा इस कार्रवाई की धुआंधार गवाही दे रहे हैं।

खाकी का धाकड़ एक्शन
घटनाओं का सिलसिला तब सुर्खियों में आया जब बोर्डी निवासी सतीश शरदचंद्र बये के घर में सेंधमारी हुई। चोरों ने न केवल कीमती गहने, बल्कि घर का घरेलू सामान भी गायब कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) यतिश देशमुख के नेतृत्व में घोलवड पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी निगरानी का ऐसा अचूक ताना-बाना बुना कि अपराधी कानून की जद में आ गए।

यूपी से आए ‘शातिर भाई’ और चोरी का कुनबा

पुलिस की गिरफ्त में आए असमत अली ताहिर शेख और अनवर अली ताहिर शेख—ये दो सगे भाई मूल रूप से उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के रहने वाले हैं। नालासोपारा (पालघर) को अपना ठिकाना बनाकर ये गैंग डहाणू, घोलवड और वाणगांव में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इनके पास से बरामद 7 तोला सोना, 1 किलो चांदी, 1.01 लाख रुपये नकद और जेनवार कंपनी के नल (टैप) सहित कुल 14.50 लाख रुपये का मुद्देमाल बरामद किया गया है।

सुलझाए 7 बड़े पेंडिंग केस
पुलिस की जांच में घोलवड, डहाणू और वाणगांव पुलिस स्टेशनों में दर्ज कुल 7 चोरी के मामले सामने आए हैं। इस कार्रवाई को घोलवड पुलिस स्टेशन के प्रभारी संदीप कहाले, पुलिस उप-निरीक्षक परमेश्वर जाधव और उनकी टीम ने अंजाम दिया है। मामले की आगे की जांच पुलिस उप-निरीक्षक परमेश्वर जाधव की देखरेख में जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---