व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

पालघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दोस्ती का ढोंग कर सोने की चेन उड़ाने वाला शातिर ठग अंबरनाथ से गिरफ्तार

On: Thursday, April 30, 2026 11:18 PM
---Advertisement---

पालघर: ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’— यह कहावत पालघर के एक रिक्शा चालक के साथ सच साबित हुई, जिसे अपनी दरियादिली और एक अजनबी पर भरोसा करना महंगा पड़ गया। हालांकि, पालघर पुलिस ने तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए इस शातिर ठग को अंबरनाथ से दबोच लिया है और उसके पास से चोरी की गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, घटना १४ अप्रैल २०२६ की है। पालघर के कचेरी रोड निवासी रिक्शा चालक *रुपेश रमेश खुड़े* को एक अज्ञात व्यक्ति ने बोईसर चलने के लिए कहा। सफर के दौरान आरोपी ने रुपेश को अपनी मीठी बातों के जाल में फंसा लिया। बोईसर पहुंचने पर आरोपी ने दोस्ती का दिखावा करते हुए मधुर नाका स्थित एक वाइन शॉप से बीयर खरीदी और रिक्शा में ही साथ बैठकर पी।

नजर पड़ते ही नियत डोली
नशे और बातों के बीच आरोपी की नजर रुपेश के गले में चमकती सोने की चेन पर पड़ी। उसने बड़े ही शातिराना अंदाज में चेन देखने के बहाने मांगी। रुपेश ने बिना किसी शक के ९.००६ ग्राम वजन की वह चेन (कीमत करीब ६०,००० रुपये) उसे दे दी। चेन हाथ में आते ही आरोपी ने लघुशंका (पेशाब) का बहाना बनाया और रिक्शा से उतरकर रफूचक्कर हो गया।
सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला राज
धोखाधड़ी का अहसास होने पर रुपेश ने बोईसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने इलाके के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान *मोहम्मद उमर शाह मोहम्मद शाह* (४३, निवासी अंबरनाथ) के रूप में की।
सलाखों के पीछे आरोपी
बोईसर पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को अंबरनाथ पश्चिम से धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई पूरी चेन बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर उसे २७ अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस की अपील:
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सफर के दौरान किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें और न ही कीमती सामान या अपनी निजी जानकारी साझा करें।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---