पटना में डिजिटल डेस्क नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी लंबी राजनीतिक यात्रा की सराहना करते हुए नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं

इस पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन में हमेशा से नीतीश कुमार के प्रति विशेष सम्मान रहा है
उन्होंने कहा कि जब दोनों दल साथ नहीं भी थे तब भी प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार के काम करने के तरीके और बिहार में किए गए बदलावों की खुलकर सराहना की है
संजय झा ने कहा कि जब भी उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री से हुई, उनके भाव में यह सम्मान स्पष्ट नजर आया। प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार के पूरे राजनीतिक जीवन को ध्यान में रखते हुए ही अपनी शुभकामनाएं दी हैं
वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के उस बयान पर जिसमें उन्होंने पूछा था कि क्या नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है जो इतनी चर्चा हो रही है संजय झा ने पलटवार किया उन्होंने कहा कि जनता ने हाल के चुनाव में ही बता दिया है कि तेजस्वी यादव की स्थिति क्या है
संजय झा ने कहा कि बिहार की नई सरकार उनके निर्देश में काम करेगी हालांकि नीतीश कुमार फिलहाल राज्यसभा में नहीं होंगे
दिल्ली में रहते हुए भी वे बिहार के हितों पर नजर बनाए रखेंगे और राज्य की राजनीति में सर्वश्रेष्ठ नेता बने रहेंगे
इस दौरान उन्होंने सुशील कुमार मोदी के साथ नीतीश कुमार की पुरानी जोड़ी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2005 से बिहार में सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही है और 2025-30 की अवधि में बनने वाली सरकार भी उनके मार्गदर्शन में ही आगे बढ़ेगी








