व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

सावधान! पालघर में भीषण गर्मी का अलर्ट: जिला प्रशासन ने जारी की ‘हीटवेव एडवाइजरी’, दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने की सलाह

On: Wednesday, May 13, 2026 10:15 AM
---Advertisement---

 

पालघर | विशेष संवाददाता
बढ़ते पारे और झुलसाने वाली गर्मी को देखते हुए पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रशासन ने संभावित ‘ऊष्मालाट’ (लू) से नागरिकों को बचाने के लिए एक विस्तृत स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी इस निर्देशिका में स्पष्ट किया गया है कि लू के प्रकोप से बचने के लिए सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
प्रशासन ने विशेष रूप से दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक के समय को संवेदनशील माना है और इस दौरान नागरिकों से अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।

प्रशासन की गाइडलाइन: सुरक्षित रहने के लिए क्या करें?
जिले के नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने निम्नलिखित सुरक्षा उपाय सुझाए हैं:

हाइड्रेटेड रहें: प्यास न लगने पर भी हर आधे घंटे में पानी पिएं। ओआरएस (ORS), घर की बनी लस्सी, नींबू-पानी, छाछ और आम पन्ना जैसे तरल पदार्थों का सेवन बढ़ा दें।

सुरक्षित बाहर निकलें: यदि बाहर जाना अनिवार्य हो, तो छतरी, टोपी या गीले कपड़े से सिर और चेहरा जरूर ढकें। हमेशा हल्के रंग के और ढीले सूती कपड़े पहनें।

घर को रखें ठंडा: धूप को रोकने के लिए खिड़कियों पर पर्दों और रिफ्लेक्टर का प्रयोग करें। रात में वेंटिलेशन के लिए खिड़कियां खुली रखें।
9 /कार्यस्थलों पर पीने के पानी और छाया की पर्याप्त व्यवस्था हो। भारी काम सुबह जल्दी या शाम को निपटाएं। गर्भवती महिलाओं और बीमार कर्मचारियों का विशेष ध्यान रखा जाए।

पशुधन की सुरक्षा: पालतू जानवरों और मवेशियों को छायादार स्थानों पर रखें और उनके पीने के लिए पर्याप्त पानी सुनिश्चित करें।

इन आदतों से बचें, स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर
एडवाइजरी में कुछ विशेष आदतों को तुरंत छोड़ने की सलाह दी गई है जो शरीर में पानी की कमी और गर्मी को बढ़ाती हैं:
1. कैफीन और शराब से दूरी: चाय, कॉफी, शराब और अत्यधिक कार्बोनेटेड शीतल पेय का सेवन न करें, क्योंकि इनसे शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) तेजी से होती है।
2. भारी भोजन से परहेज: उच्च प्रोटीन युक्त गरिष्ठ भोजन और बासी खाने से बचें। ताज़ा और हल्का भोजन ही लें।
3. बंद वाहनों में लापरवाही: पार्क की गई कार या बंद वाहन में बच्चों और पालतू जानवरों को अकेला कभी न छोड़ें। यह जानलेवा साबित हो सकता है।
4. शारीरिक श्रम: तापमान अधिक होने पर कड़ी मेहनत वाले काम या व्यायाम से बचें।
लू के लक्षणों को पहचानें और तत्काल उपचार लें
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, तेज सिरदर्द, अत्यधिक पसीना आना या कमजोरी महसूस हो, तो उसे तुरंत ठंडे स्थान पर ले जाएं और नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।

“नागरिकों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। जिला प्रशासन सभी जरूरी इंतजाम कर रहा है, लेकिन जनता का सहयोग और सावधानी इस भीषण गर्मी से निपटने के लिए अनिवार्य है।”

 

        जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पालघर

        जनहित में जारी।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---