
मनोर: पालघर (महाराष्ट्र):
देश और समाज की सुरक्षा में चौबीसों घंटे तत्पर रहने वाले पुलिस बल का मनोबल बढ़ाना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना हर जागरूक नागरिक, सामाजिक संगठन और सजग प्रेस का परम कर्तव्य है। इसी सामाजिक दायित्व को निभाते हुए बुधवार, 27 मई 2026 को दोपहर ठीक 12:00 बजे मनोर पुलिस स्टेशन में एक बेहद गरिमापूर्ण विदाई सह शिष्टाचार भेंटवार्ता संपन्न हुई।
‘हिंद आवाज मीडिया’ व ‘खबरदीप जनमंच’ के संस्थापक एवं प्रधान संपादक तथा ‘मानवा कल्याणकारी फाउंडेशन’ (MKF) के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मदन सिंह के कुशल नेतृत्व में पदाधिकारियों और जागरूक पत्रकारों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मनोर पुलिस स्टेशन का दौरा किया। इस अवसर पर टीम ने वहाँ अपने व्यावहारिक प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) के तहत कार्यरत होनहार, अत्यंत लोकप्रिय और कर्तव्यनिष्ठ युवा IPS अधिकारी श्री कुमार सुशांत पाठक जी से आदरपूर्वक मुलाकात की और उनके सफल कार्यकाल के लिए उन्हें सम्मानित किया।

आम जनता से बातचीत में पुष्टि: जन-जन के प्रिय बने कुमार सुशांत पाठक
युवा IPS अधिकारी श्री कुमार सुशांत पाठक जी ने बीते 9 मार्च 2026 को जब से मनोर पुलिस स्टेशन में अपना कार्यभार संभाले थे, तब से लेकर आज तक मनोर क्षेत्र की कानून व्यवस्था में एक बहुत ही सकारात्मक और ऐतिहासिक सुधार देखने को मिला है। उन्होंने क्षेत्र के अंतर्गत कानून व्यवस्था को बहुत ही सुदृढ़ और व्यवस्थित तरीके से संचालित किए, जिससे अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा हुआ है।
‘खबरदीप जनमंच’ के संपादक के पत्रकारिता के दौरान जब विभिन्न स्थानों पर आम जनता से बातचीत की गई, तो इस कर्मठ युवा आईपीएस अधिकारी के प्रति लोगों का गहरा सम्मान और व्यापक जन-समर्थन साफ तौर पर उभरकर सामने आया। स्थानीय नागरिकों से ‘खबरदीप जनमंच’ की टीम को मिले फीडबैक के अनुसार, श्री कुमार सुशांत पाठक जी के इस पद पर आने से पूर्व, यहाँ की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में एक दूरी नजर आती थी। सामान्य नागरिकों के लिए उच्च पदाधिकारियों से मिल पाना या अपनी फरियाद सीधे उन तक पहुँचा पाना बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण होता था।
पूर्व की इस उदासीन व्यवस्था के विपरीत, वर्तमान में श्री कुमार सुशांत पाठक जी के प्रति पूरी जनता में अगाध आदर नजर आए हैं। उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि पुलिस स्टेशन आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से वे स्वयं बेहद आत्मीयता से मिलते हैं। कोई भी पीड़ित या आम नागरिक उनसे सीधे मिलकर अपनी बात रख सकता है। वे न केवल सबकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हैं, बल्कि उनके त्वरित और उचित विधिक (कानूनी) समाधान के लिए स्वयं चर्चा और मार्गदर्शन भी करते हैं। इसी सहजता, संवेदनशीलता और न्यायप्रियता के कारण उन्होंने मनोर की जनता के बीच अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है।
भगवान गणेश की छवि, पुष्पगुच्छ, डायरी और कलम भेंट कर किया सम्मान
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मानवा कल्याणकारी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मदन सिंह और उपस्थित पदाधिकारियों ने IPS अधिकारी श्री कुमार सुशांत पाठक जी को फूलों का खूबसूरत गुलदस्ता (पुष्पगुच्छ) भेंट कर उनका सहर्ष स्वागत किया। इसके साथ ही, उनके जीवन में सुख-समृद्धि और आने वाले प्रशासनिक सफर में आने वाले सभी विघ्नों के नाश के लिए विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की एक अत्यंत सुंदर तस्वीर सप्रेम भेंट किए।
इस अवसर को और अधिक स्मरणीय और सार्थक बनाते हुए उपस्थित सदस्यों द्वारा उन्हें एक उच्च गुणवत्ता वाली डायरी और बेहतरीन पेन (कलम) भी भेंट की गई। पत्रकारिता और कानून व्यवस्था में कलम को सबसे शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है। यह भेंट इस बात का प्रतीक है कि भविष्य में एक पूर्ण प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कुमार सुशांत पाठक जी देश के विकास, जनसेवा और न्याय की नई गाथा लिखेंगे।
मनोर में शानदार कार्यकाल और आगे का सफर
अपने अत्यंत प्रभावशाली और अनुकरणीय कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी अद्भुत कार्यकुशलता, सादगी और कानून के प्रति अपनी निष्ठा से स्थानीय पुलिस प्रशासन और आम जनता के बीच एक नया विश्वास पैदा किए हैं।
अब अपने प्राथमिक व्यावहारिक प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, वे आगामी 30 मई 2026 को मनोर पुलिस स्टेशन का कार्यभार अन्य अधिकारी को सौंपेंगे। इसके तुरंत बाद, 31 मई 2026 को वे अपनी अंतिम और उच्च स्तरीय प्रशासनिक एवं सैन्य प्रशिक्षण को पूरा करने के लिए हैदराबाद (राष्ट्रीय पुलिस अकादमी) के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। हैदराबाद में अपना विशेष प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, वे 21 अगस्त 2026 को एक बार फिर महाराष्ट्र क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के लिए लौटेंगे।
मुलाकात में ये प्रबुद्ध जन रहे शामिल
इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बनने वाले प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्र के नामचीन पत्रकार, विधि विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे:
श्री मदन सिंह (संस्थापक, निर्देशक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष – मानवा कल्याणकारी फाउंडेशन, प्रधान संपादक – हिंद आवाज मीडिया / खबरदीप जनमंच तथा खोजी पत्रकारिता विशेषज्ञ)
श्री अखिलेश चौबे (संस्थापक व संपादक – ‘सतर्क इंडिया न्यूज पोर्टल’, पालघर ब्यूरो चीफ – ‘मुंबई राजनीतिक न्यूज दैनिक समाचार पत्र’ एवं युवा सदस्य – मानवा कल्याणकारी फाउंडेशन)
श्री श्यामलाल पुरोहित (वरिष्ठ सदस्य – मानवा कल्याणकारी फाउंडेशन एवं प्रतिनिधि – हिंद आवाज मीडिया / खबरदीप जनमंच)
श्री पराग यादव (सक्रिय सदस्य – मानवा कल्याणकारी फाउंडेशन एवं प्रतिनिधि – हिंद आवाज मीडिया / खबरदीप जनमंच)
श्री रोशन मदन सिंह (विद्यार्थी छात्र एवं संस्था के संस्थापक श्री मदन सिंह के सुपुत्र)
संस्थान एवं फाउंडेशन की ओर से मंगलकामनाएं
मनोर पुलिस स्टेशन परिसर में हुई इस चर्चा के दौरान श्री मदन सिंह और श्री अखिलेश चौबे सहित पूरे प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस विभाग द्वारा समाज में शांति, सुरक्षा और कानून का शासन स्थापित करने के प्रयासों की सराहना की। वहीं, युवा IPS अधिकारी श्री कुमार सुशांत पाठक जी ने मानवा कल्याणकारी फाउंडेशन और सजग पत्रकारों की इस आत्मीय व सकारात्मक पहल के लिए पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किए।
संपूर्ण ‘हिंद आवाज मीडिया’, ‘खबरदीप जनमंच’ संस्थान एवं ‘मानवा कल्याणकारी फाउंडेशन’ की टीम श्री कुमार सुशांत पाठक जी के उत्तम स्वास्थ्य, कार्यकुशलता तथा दीर्घायु जीवन की कामना करती है। यह मुलाकात केवल एक औपचारिक भेंट नहीं, बल्कि पुलिस, जागरूक समाज और निष्पक्ष मीडिया के बीच के अटूट और विधिक विश्वास को दर्शाने वाला एक ऐतिहासिक क्षण रहा। संपूर्ण टीम ने श्री कुमार सुशांत पाठक जी के आगामी प्रशासनिक जीवन में देश के सर्वोच्च पुलिस पद पर आसीन होने की और राष्ट्र सेवा में नए कीर्तिमान स्थापित करने की हार्दिक शुभकामना दी।






