व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

पालघर पुलिस की बड़ी सफलता; 16 वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

On: Thursday, May 14, 2026 9:38 AM
---Advertisement---

 

पालघर: जिला पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। बोईसर क्षेत्र से चोरी हुई एक मोटर साइकिल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को दबोचा है, जिसके नाम पर विभिन्न जिलों में चोरी और झपटमारी के 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
क्या था मामला?
शिकायतकर्ता मयंक राजेश यादव (22 वर्ष) ने बीते 24 अप्रैल 2026 को बोईसर रेलवे ब्रिज के पास अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस (MH-48/BY-4191) पार्क की थी। कुछ ही घंटों में अज्ञात चोर ने वहां से बाइक पार कर दी। इस मामले में बोईसर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला राज

पुलिस अधीक्षक श्री यतिश देशमुख के आदेश पर स्थानीय अपराध शाखा (LCB) पालघर की टीम ने जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी गोपनीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप सोमनाथ बैनर्जी (48 वर्ष) को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने बाइक चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई मोटर साइकिल भी बरामद कर ली है।
आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास
जांच में यह तथ्य सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी प्रदीप बैनर्जी एक आदतन अपराधी है। उस पर ठाणे शहर, मीरा-भायंदर वसई-विरार (MBVV) और मुंबई शहर के विभिन्न पुलिस थानों में चोरी और झपटमारी के कुल 16 मामले दर्ज हैं। आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और वर्तमान में बोईसर के यादव नगर इलाके में रह रहा था।

जांच टीम

इस सफल कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक श्री यतिश देशमुख और अपर पुलिस अधीक्षक श्री विनायक नरले के मार्गदर्शन में एलसीबी प्रभारी प्रदीप पाटिल, एपीआई योगेश शिंदे, पीएसआई गोरखनाथ राठौड़ और उनकी टीम ने अंजाम दिया। मामले की अगली जांच बोईसर पुलिस के पीएसआई माली द्वारा की जा रही है।

रिपोर्ट: खबरदीप जनमंच ब्यूर

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---