व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

एकलव्य रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूलों में प्रवेश का सुनहरा अवसर

On: Saturday, December 20, 2025 5:46 PM
---Advertisement---

अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए 583 सीटों पर 1 मार्च को प्रतियोगी परीक्षा

पालघर | विशेष प्रतिनिधि
आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अंग्रेज़ी माध्यम की आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाराष्ट्र शासन के आदिवासी विकास विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके अंतर्गत एकात्मिक आदिवासी विकास परियोजना, डहाणू (जिला पालघर) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए एकलव्य रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूलों में कक्षा 6वीं से 9वीं तक प्रवेश हेतु प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

यह परीक्षा रविवार, 1 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। उक्त जानकारी डहाणू एकात्मिक आदिवासी विकास परियोजना के परियोजना अधिकारी एवं सहायक जिलाधिकारी विशाल खत्री ने एक अधिकृत प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

पालघर जिले की 6 एकलव्य आवासीय शालाओं में प्रवेश

अपर आयुक्त, आदिवासी विकास, ठाणे के अधीन पालघर जिले के निम्नलिखित एकलव्य आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा

कांबळगाव (ता. पालघर)

चळणी (ता. डहाणू)

सवणे (ता. तलासरी)

शेंडेगाव (ता. शहापूर)

पळसुंडे (ता. मोखाडा)

हिरवे (ता. मोखाडा)

इन विद्यालयों में कुल 583 सीटें रिक्त हैं।

रिक्त सीटों का विद्यालयवार विवरण

कांबळगाव – 70

चळणी – 82

सवणे – 80

शेंडेगाव – 77

पळसुंडे – 127

हिरवे – 147

कौन विद्यार्थी होंगे पात्र

डहाणू, तलासरी, पालघर एवं वसई तालुका के

शासकीय एवं अनुदानित आश्रमशालाओं

जिला परिषद

नगरपालिका / महानगरपालिका

शासन-मान्य विद्यालयों

में शैक्षणिक वर्ष 2025–26 में कक्षा 5वीं से 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी इस प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

  • प्रवेश की अनिवार्य शर्तें

विद्यार्थी अनुसूचित जनजाति / आदिम जनजाति वर्ग का होना चाहिए

अभिभावकों की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से कम हो

जाति प्रमाणपत्र व आय प्रमाणपत्र अनिवार्य

संबंधित कक्षा की शैक्षणिक पात्रता पूर्ण होना आवश्यक

  • आवश्यक दस्तावेज

जाति प्रमाणपत्र

आय प्रमाणपत्र

विद्यार्थी का आधार कार्ड

विद्यालय का बोनाफाइड प्रमाणपत्र

एक पासपोर्ट साइज फोटो

प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम

कक्षा 6वीं (कुल 100 अंक)

मानसिक क्षमता (Mental Ability) 50 अंक

अंकगणित (Arithmetic) – 25 अंक

भाषा (अंग्रेज़ी / हिंदी / क्षेत्रीय) – 25 अंक

कक्षा 7वीं से 9वीं (कुल 200 अंक)

अंग्रेज़ी – 10 अंक

हिंदी / क्षेत्रीय भाषा – 20 अंक

गणित – 60 अंक

विज्ञान – 60 अंक

सामाजिक विज्ञान – 40 अंक

  • महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की अंतिम तिथि : 31 जनवरी 2026

प्रतियोगी परीक्षा : रविवार, 1 मार्च 2026

परीक्षा समय

कक्षा 6वीं : सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक

कक्षा 7वीं से 9वीं : सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक

  • परीक्षा केंद्र

डहाणू व तलासरी तालुका : एकलव्य मॉडल स्कूल, सवणे

पालघर व वसई तालुका : एकलव्य मॉडल स्कूल, कांबळगाव (बोईसर)

आवेदन निःशुल्क – विद्यालय में ही जमा करें

प्रवेश हेतु आवेदन पूर्णतः निःशुल्क है। भरा हुआ आवेदन संबंधित एकलव्य आवासीय विद्यालय में ही जमा करना अनिवार्य होगा।

परियोजना अधिकारी एवं सहायक जिलाधिकारी विशाल खत्री ने अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालयों के मुख्याध्यापकों से अपील की है कि वे इस गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा की सुवर्णसंधि का लाभ उठाएं और समयसीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करें।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---