व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

तलासरी–घोलवाड़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चरस बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार |

On: Thursday, November 6, 2025 8:51 PM
---Advertisement---

🗞 राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक खबरदीप जनमंच

तारीख: 06 नवंबर 2025

₹12.57 लाख का माल जब्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का सख्त पालन

पालघर जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत तलासरी और घोलवाड़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को चरस बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से कुल ₹12,57,000/- मूल्य का माल जब्त किया है, जिसमें नकद राशि, मोबाइल फोन और एक वाहन शामिल है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री यतीश देशमुख ने सभी थाना प्रभारियों और अपराध शाखा को अवैध मादक पदार्थों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत 6 नवंबर 2025 की मध्यरात्रि लगभग 00.05 बजे तलासरी पुलिस को सूचना मिली कि घोलवाड़ थाना क्षेत्र के चिखला बीच पर एक व्यक्ति हशीश बेचने आने वाला है।

सूचना के आधार पर दोनों थानों की संयुक्त टीम ने मौके पर जाल बिछाया। सुबह करीब 4 बजे एक काले रंग की सीबी शाइन मोटरसाइकिल (MH-48-AD-2456) पर सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम साइमन जेट्या वाल्वी (40 वर्ष), निवासी कनाडा कडुपाड़ा, दहानू बताया।

तलाशी में आरोपी की मोटरसाइकिल के हैंडल से लटकी थैली से ₹12 लाख नकद, एक मोबाइल फोन तथा एक कार बरामद की गई।

घोलवाड़ पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धारा 8(ए), 20(बी)(II) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच सपोनी/साहेबराव कचरे द्वारा की जा रही है।

कार्रवाई का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन:

श्री यतीश देशमुख, पुलिस अधीक्षक, पालघर

श्री विनायक नारले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

श्रीमती अंकिता कानसे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी, दहानू डिवीजन

पोनी/अजय गोराड, प्रभारी, तलासरी पुलिस स्टेशन

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---