व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

IPL 2026 में राजस्थान की धमाकेदार जीत RCB को 6 विकेट से हराया

By Neha
On: Saturday, April 11, 2026 10:55 AM
IPL 2026 में राजस्थान की धमाकेदार जीत RCB को 6 विकेट से हराया
---Advertisement---

RCB vs RR IPL 2026: आईपीएल 2026 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी ये मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया जहां राजस्थान ने 202 रनों के टारगेट को मात्र 17.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. मैच में बारिश के कारण शुरुआत में देरी हुई लेकिन ओवर कम नहीं हुए इसके बाद फैंस को चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिली इस मैच में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान की जीत के हीरो रहे

टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. लेकिन आरसीबी की पारी की शुरुआत काफी खराब रही जब जोफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट को पवेलियन भेज दिया जिसके चलते आरसीबी का टॉप ऑर्डर संघर्ष करता रहा लेकिन कप्तान रजत पाटीदार ने 40 गेंदों पर 63 रनों की उपयोगी पारी खेली विराट कोहली ने 16 गेंदों पर 32 रन बनाए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए जिसके चलते आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 201 रन बनाए

दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए वहीं रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट भी हासिल किए इसके अलावा रवींद्र जडेजा और संदीप शर्मा को भी 1-1 सफलता मिली

टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत यशस्वी जायसवाल के 13 रन के साथ हुई लेकिन असली तूफान वैभव सूर्यवंशी ने मचाया युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 26 गेंदों पर 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे उन्होंने ये रन 300 की स्ट्राइक रेट से बनाए जिसने मैच को एकतरफा कर दिया उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 108 रन जोड़े फिर ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक ठोका उन्होंने 43 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाए. जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे वहीं जडेजा ने 25 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया

राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन में ये लगातार चौथी जीत है इसी के साथ वह पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है वहीं आरसीबी ने सीजन की पहली हार झेली है इससे पहले उसने लगातार 2 मुकाबले जीते थे

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---