व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

पालघर: राजस्व समस्याओं के समाधान के लिए ‘महाराजस्व अभियान’ का शंखनाद; 7 मार्च से लगेंगे विशेष शिविर

By Neha
On: Friday, March 6, 2026 2:14 PM
पालघर: राजस्व समस्याओं के समाधान के लिए 'महाराजस्व अभियान' का शंखनाद; 7 मार्च से लगेंगे विशेष शिविर
---Advertisement---

खबरदीप जनमंच डेस्क, पालघर: पालघर जिले के नागरिकों और किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड ने घोषणा की है कि राजस्व विभाग से संबंधित लंबित मामलों को तेजी से निपटाने और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए पूरे जिले में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर अभियान (चरण-1)’ का आयोजन किया जा रहा है।

यह विशेष अभियान 7 मार्च 2026 से शुरू होकर मई महीने के अंत तक चलेगा। इस दौरान तहसील, मंडल और नगर परिषद स्तर पर एक दिवसीय शिविर आयोजित कर जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी समाधान

जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. इंदु रानी जाखड ने बताया कि इन शिविरों में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मंडल अधिकारी और तलाठी एक ही स्थान पर मौजूद रहेंगे। इससे फाइलें एक मेज से दूसरी मेज पर नहीं घूमेंगी और नागरिकों को ‘सिंगल डे सर्विस डिलीवरी’ (एक ही दिन में सेवा) के तहत लाभ मिलेगा।

इन प्रमुख सेवाओं पर रहेगा विशेष ध्यान:

. 7/12 उतारा और रिकॉर्ड सुधार: जमीन के पुराने रिकॉर्ड दुरुस्त करना, नामों की गलतियां सुधारना और लंबित ‘फेरफार’ (Mutation) को तत्काल मंजूरी देना।

. डिजिटल साक्षरता: नागरिकों को जागरूक किया जाएगा कि महाभूमी पोर्टल से डाउनलोड किए गए क्यूआर कोड युक्त डिजिटल 7/12 को अब पूरी कानूनी मान्यता है। अब इसके लिए तहसील कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है।

. प्रमाणपत्रों का वितरण: आय, जाति, निवास और नॉन-क्रीमी लेयर जैसे आवश्यक प्रमाणपत्रों के लिए मौके पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और पात्र लाभार्थियों को वितरण किया जाएगा।

. अकृषिक (NA) नियमों में सुधार: महाराष्ट्र जमीन राजस्व अधिनियम 2025 के अनुसार, यदि जमीन विकास योजना (DP Plan) के दायरे में है, तो अब जिलाधिकारी की अलग से NA अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी।

पालघर: राजस्व समस्याओं के समाधान के लिए 'महाराजस्व अभियान' का शंखनाद; 7 मार्च से लगेंगे विशेष शिविर

तालुका वार शिविरों का विस्तृत कार्यक्रम

तालुकाप्रमुख तिथियां और स्थान
पालघर7 मार्च (माहीम), 14 मार्च (मनोर), 20 मार्च (सफाले), 10 अप्रैल (बोईसर), 8 मई (पालघर शहर)
वसई7 मार्च (शिरसाड), 9 मार्च (नंदाखाल), 14 मार्च (विरार पूर्व), 17 अप्रैल (वसई), 8 मई (आचोले)
डहाणू7 मार्च (चिंचणी), 14 मार्च (आशागढ़), 10 अप्रैल (कासा), 17 अप्रैल (धुंदलवाडी), 8 मई (चिखले)
वाडा7 मार्च (कुडुस), 14 मार्च (हमरापुर), 10 अप्रैल (कोने), 8 मई (वाडा गणेश मैदान)
जव्हार7 मार्च (चव्हाण), 14 मार्च (देहरे), 10 अप्रैल (देवतली)
विक्रमगढ़7 मार्च (विक्रमगढ़ शहर), 14 मार्च (देहर्जे), 10 अप्रैल (तलवाड़ा)
तलासरी7 मार्च (झरी – ज्ञानमाता स्कूल), 14 मार्च (तलासरी शहर)
मोखाडा7 मार्च (साईं मंदिर), 14 मार्च (खोडाला)

प्रशासन की अपील: बड़ी संख्या में उठाएं लाभ

जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड ने पालघर जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस ‘लोकाभिमुख’ और पारदर्शी अभियान का हिस्सा बनें। यदि आपकी जमीन के कागजात में कोई त्रुटि है या कोई सरकारी प्रमाणपत्र लंबित है, तो निर्धारित तारीख पर अपने नजदीकी शिविर में संबंधित दस्तावेजों के साथ जरूर पहुंचें।

रिपोर्ट: खबरदीप जनमंच नेशनल मीडिया नेटवर्क

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---