मनोर, 26 जनवरी 2026:
भारतीय गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आदिवासी एकता मित्र मंडल, बिरसायत द्वारा संचालित शिवध्येय अकैडमी के तत्वावधान में मनोर स्थित बिरसायत भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री सुरेश खांडेकर के करकमलों से ध्वजारोहण संपन्न हुआ।
ध्वजारोहण के उपरांत कच्छ युवक संघ के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में युवक, युवतियां, महिलाएं एवं पुरुष नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। रक्तदाताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायी बना दिया।

इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, मान्यवर अतिथि तथा क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस सामाजिक एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बिरसायत परिवार एवं आदिवासी एकता मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने समन्वय एवं उत्साह के साथ अथक परिश्रम किया।







