व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

जल जीवन मिशन 2.0 को हरी झंडी, दिसंबर 2028 तक 12.6 करोड़ घरों में पाइपलाइन

By Neha
On: Tuesday, March 10, 2026 5:02 PM
जल जीवन मिशन 2.0 को हरी झंडी, दिसंबर 2028 तक 12.6 करोड़ घरों में पाइपलाइन
---Advertisement---

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु के मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस फैसले से मदुरै का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्व बढ़ेगा। विदेशी पर्यटक और तीर्थयात्री अब आसानी से इस शहर तक पहुंच सकेंगे। साथ ही, स्थानीय व्यापार और निर्यात गतिविधियों को भी नई मजबूती मिलेगी।

जल जीवन मिशन 2.0: दिसंबर 2028 तक 12.6 करोड़ घरों को नल कनेक्शन

केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन 2.0 को मंजूरी दी है। इस योजना का लक्ष्य दिसंबर 2028 तक देश के 12.6 करोड़ ग्रामीण घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से साफ़ पानी पहुँचाना है। सरकार ने इस योजना के बजट को बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। यह देश के सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

रेलवे और रोड नेटवर्क में बड़े निवेश

केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे नेटवर्क के सुधार के लिए भी महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। सांतरागाछी-खड़गपुर और सैंथिया-पाकुर के बीच चौथी लाइन बिछाने के लिए 4,400 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट मंजूर किया गया। वहीं रोड नेटवर्क सुधार के तहत बदनावर-थांदला-तिमरवानी (NH 752D) की 4-लेनिंग और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने वाली 11 किलोमीटर लंबी एलीवेटेड रोड को मंजूरी दी गई है। इससे दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लोगों को एयरपोर्ट तक हाई-स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी।

जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी और विकास के अवसर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाली 31.42 किमी लंबी ग्रीनफील्ड सड़क के लिए 3,630.77 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इस सड़क परियोजना से न केवल यातायात सुविधा बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। मंत्रिमंडल ने कुल 8.8 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी, जिससे बुनियादी ढांचे, परिवहन और ग्रामीण विकास में तेजी आएगी।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---