व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

मुख्यमंत्री सहायता निधि कक्ष और धर्मदाय अस्पताल द्वारा आयोजित मोफत सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर संपन्न

On: Monday, December 29, 2025 9:39 PM
---Advertisement---

पालघर, २४ दिसंबर २०२५: मुख्यमंत्री सहायता निधि कक्ष और धर्मदाय रुग्णालय मदत कक्ष, पालघर के संयुक्त प्रयास से वरद चारिटेबल ट्रस्ट, वरद हॉस्पिटल बोईसर, अदानी पावर लिमिटेड और इन्फ्रीगो आई केयर हॉस्पिटल, पालघर के सहयोग से माटगाव, तहसील डहाणू में २३ दिसंबर २०२५ को मोफत सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में कुल १२३ नागरिकों ने भाग लिया। इनमें से २६ लाभार्थियों की रक्त जाँच की गई। इसके अलावा, जिला परिषद उच्च प्राथमिक शाळा, माटगाव के इयत्ता पहली से सातवीं तक के सभी विद्यार्थियों की आंखों की जांच भी आयोजित की गई।

शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी निःशुल्क सेवाएँ उपलब्ध कराना और बच्चों में दृष्टि संबंधित समस्याओं की पहचान करना था। उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और इसे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---