बॉलीवुड के चर्चित कपल रहे तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप ने फैंस को काफी हैरान कर दिया था। दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते थे लेकिन अचानक उनके अलग होने की खबर सामने आई। अब इसी बीच वीर पहाड़िया को मुंबई में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वीर एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं जहां उनके साथ एक लड़की भी दिखाई दे रही है। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है।

क्या वीर पहाड़िया आगे बढ़ चुके हैं
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह के सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कुछ लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या वीर पहाड़िया अपने पुराने रिश्ते से आगे बढ़ चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मिस्ट्री गर्ल सीधे अपनी कार की ओर बढ़ जाती है जबकि वीर पैपराजी से बातचीत करते नजर आते हैं। वीर ब्लैक आउटफिट में स्टाइलिश दिख रहे थे वहीं लड़की व्हाइट टॉप और ब्लू डेनिम में नजर आई। इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं और अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कौन है यह मिस्ट्री गर्ल
वीर के साथ नजर आई लड़की को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। कई यूजर्स यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह लड़की कौन है। कुछ लोगों ने दावा किया है कि यह मिस्ट्री गर्ल फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला की भतीजी अफिया सैयद हो सकती है। बताया जा रहा है कि वह वीर के साथ किसी नए प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है लेकिन अटकलों का दौर लगातार जारी है।
तारा और वीर के रिश्ते का पूरा सच
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का रिश्ता साल 2025 के बीच चर्चा में आया था और दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को स्वीकार भी किया था। लेकिन एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट के दौरान एक वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आईं। उस वीडियो में तारा स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं और सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि वीर इस दौरान असहज थे। हालांकि दोनों ने उस समय इन खबरों को गलत बताया था लेकिन कुछ ही दिनों बाद उनके ब्रेकअप की खबर सामने आ गई। आज भी दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं जिससे फैंस के बीच कंफ्यूजन बना हुआ है।\








