व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

तिरुमला मंदिर में आज 11 घंटे तक दर्शन बंद रहेंगे, चंद्रग्रहण का बड़ा असर

By Neha
On: Tuesday, March 3, 2026 4:34 PM
तिरुमला मंदिर में आज 11 घंटे तक दर्शन बंद रहेंगे, चंद्रग्रहण का बड़ा असर
---Advertisement---

साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण आज, 3 मार्च को लगने जा रहा है। इसे देखते हुए तिरुमला का प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर आज करीब 11 घंटे के लिए बंद रहेगा। ग्रहण आज शाम 3:32 बजे से 6:47 बजे तक रहेगा। मंदिर के नियमों के अनुसार, तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अधिकारियों ने ग्रहण से छह घंटे पहले यानी सुबह 9 बजे मंदिर बंद कर दिया। चंद्र ग्रहण के कारण देशभर के कई मंदिरों में भी पूजा और आरती स्थगित कर दी गई हैं। यह प्रक्रिया ग्रहण खत्म होने के बाद फिर से शुरू होगी।

मंदिर में सिर्फ सुरक्षा स्टाफ रहेगा

सुबह 3 बजे मंदिर के पुजारियों ने मंदिर खोला और सुप्रभात सेवा, अर्चना और थोमाला सेवा पूरी की। इसके बाद VIP ब्रेक दर्शन और सर्व दर्शन के लिए कुछ समय की इजाजत दी गई। भक्तों के लिए दर्शन सुबह 8 बजे बंद कर दिए गए। 9 बजे, पुजारियों और TTD अधिकारियों ने बंगारू वकीली, ध्वजस्तंभ के पास चांदी का एंट्रेंस और मुख्य महाद्वारम को बंद कर दिया। अभी मंदिर के अंदर केवल सुरक्षा स्टाफ ही मौजूद है और श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकते।

ग्रहण के बाद मंदिर कब खुलेगा

ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर शाम 7:30 बजे फिर से खोला जाएगा। मंदिर में पुण्याहवाचन और शुद्धिकरण कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही मुख्य देवता की विशेष पूजा भी संपन्न होगी। भक्तों को दर्शन की इजाजत रात 8:30 बजे से मिलेगी। चंद्र ग्रहण के कारण मंदिर में दर्शन करीब साढ़े 12 घंटे तक बंद रहेंगे। इस दौरान भक्त मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे और सभी नियमित सेवाएं ग्रहण समाप्त होने के बाद ही फिर से शुरू होंगी।

अन्नप्रसादम और अन्य सेवाएं

TTD ने अन्नप्रसादम कॉम्प्लेक्स, लड्डू काउंटर और वैकुंठम क्यू कॉम्प्लेक्स भी बंद कर दिए हैं। शुद्धिकरण और पूजा समाप्त होने के बाद अन्नप्रसादम बांटना फिर से शुरू होगा। लड्डू की बिक्री रात 8 बजे से शुरू होगी। भक्तों को शाम 7 बजे से क्यू कॉम्प्लेक्स में जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा कल्याणोत्सवम, डोलोत्सवम, अर्जित ब्रह्मोत्सवम और सहस्र दीपालंकरण सेवा समेत सभी नियमित सेवाएं आज के लिए स्थगित कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश के प्रमुख मंदिरों जैसे अयोध्या राम मंदिर, वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर, मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर और बांके बिहारी मंदिर भी ग्रहण के दौरान बंद रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---