व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

दापचरी में एर्टिगा वाहन में अचानक लगी आग — सौभाग्य से सभी यात्री सुरक्षित |

On: Monday, November 10, 2025 11:09 AM
---Advertisement---

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक — खबरदीप जनमंच

तलासरी, 09 नवम्बर 2025 :
मुंबई–अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर दापचरी के पास रविवार शाम लगभग 7:30 बजे एक एर्टिगा (MH 48 AJ 5507 – CNG) वाहन में अचानक आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया।

मुंबई की ओर जा रही इस कार के नीचे से अचानक धुआं निकलता दिखाई देने पर पीछे आ रहे वाहनचालकों ने चालक को सतर्क किया। चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोकी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही क्षणों में वाहन ने भीषण आग पकड़ ली।

कार में एक ही परिवार यात्रा कर रहा था — छह वयस्क और एक छोटा बच्चा, कुल मिलाकर सात लोग। सौभाग्य से सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

घटनास्थल पर डहाणू अग्निशमन दल ने तत्काल पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया। यात्रियों को समीप के पेट्रोल पंप पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक अजय गोरड के निर्देशानुसार उपनिरीक्षक कांबले, जयराम उमतोल, पुलिस कर्मचारी मोरे और लंबे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आवश्यक सावधानियाँ बरतते हुए यातायात को सामान्य बनाए रखा।

सदर घटना की आगे की जांच तलासरी पुलिस थाने की ओर से की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---