व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

पालघर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: लूटपाट के महज 2 घंटे के भीतर 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार, 1.70 लाख का माल और इको गाड़ी बरामद

On: Wednesday, August 26, 2026 12:46 PM
---Advertisement---

पालघर संवाददाता/ खबरदीप जनमंच नेटवर्क:
पालघर जिले के वाडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को डरा-धमकाकर और चलती गाड़ी से नीचे फेंककर सोने की चेन लूटने वाले शातिर अंतरराज्यीय गिरोह को पालघर पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर धर दबोचा है. पुलिस ने त्वरित और तकनीकी कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज लूटपाट के मामले को पूरी तरह सुलझा लिया है तथा चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से लूटी गई 1,70,000/- रुपये मूल्य की सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई इको गाड़ी को ज़ब्त कर लिया गया है.

घटना का विवरण: कैसे दिया गया वारदात को अंजाम
प्रेस नोट के अनुसार, दिनांक २४/०८/२०२६ को सुबह करीब ०९:३० बजे, फिर्यादी श्रीमती भारती भास्कर पष्टे (आयु ७२ वर्ष, ज्येष्ठ नागरिक, निवासी केळहचापाडा मांडा, ता. वाडा, जि. पालघर) अन्य तीन महिलाओं के साथ केळीचापाडा से कंचाड जाने के लिए खड़ी थीं.

तभी वहां एक सफेद रंग की इको गाड़ी आकर रुकी. गाड़ी में सवार चार लोग—

  • ड्राइवर: (आयु लगभग ३०-३५ वर्ष, बढ़ी हुई दाढ़ी और बाल, काले रंग की शर्ट पहने हुए, नाम-पता अज्ञात)
  • ड्राइवर के पास बैठा इसम: (आयु ३०-३२ वर्ष, काले रंग की गोल गले की टी-शर्ट पहने हुए, नाम-पता अज्ञात)
  • एक महिला: (आयु लगभग २५-३० वर्ष, मेहंदी रंग का ड्रेस और सिर पर मेहंदी रंग का स्कार्फ पहने हुए, नाम-पता अज्ञात) तथा
  • अन्य इसम: (गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहने हुए, बढ़े हुए बाल, नाम-पता अज्ञात)—ने आपस में संगनमत (साजिश) रचा.

इन बदमाशों ने फिर्यादी और अन्य महिलाओं को अपनी इको गाड़ी में बैठा लिया. इसके बाद हिंदी भाषा में धमकाते हुए फिर्यादी के सिर पर हाथ से जोरदार प्रहार किया और उनके गले से १,७०,०००/- रुपये की सोने की चेन जबरन खींच ली. इसके बाद फिर्यादी को जोरदार धक्का देकर चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया और आरोपी फरार हो गए. इस संबंध में वाडा पुलिस स्टेशन में गु.र.नं. ३३३/२०२६, भारतीय न्याय संहिता २०२३ की धारा ३०९(६), ३(५) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

तकनीकी विश्लेषण और पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पालघर के पुलिस अधीक्षक श्री यतीश देशमुख के मार्गदर्शन में स्थानिक गुन्हे शाखा (स्थागुशा), /पालघर की एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया.

  • तकनीकी सुराग: जांच टीम ने त्वरित रूप से तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर यह निष्पन्न किया कि वारदात में इको गाड़ी (क्रमांक GJ-05-RS-9757) का इस्तेमाल किया गया था.
  • अंतरराज्यीय मूवमेंट: तकनीकी तपासा से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद गुजरात की ओर भागे हैं.
  • वलसाड में सफल घेराबंदी: वलसाड पुलिस की स्थानिक अपराध शाखा के सहयोग से वलसाड ग्रामीण पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत गुंदलावू ब्रिज पर सापळा (घेराबंदी) लगाकर उपर्युक्त नंबर की इको गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया गया.

गिरफ्तार आरोपियों का सटीक विवरण
गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें तीन पुरुष और एक महिला सवार मिले, जिनकी पुलिस पूछताछ में निम्नलिखित पहचान सामने आई:

1 मुजम्मिल अशफाक सवानी (आयु २९ वर्ष, निवासी ए-वन रो हाउस, ४२ नंबर, उमेद नगर भेस्तान, सुरत, गुजरात).
2 अश्फाकअली उर्फ बब्बुक मेहबुबअली सैयद (निवासी भेस्तान आवास क्वार्टर, बिल्डिंग नंबर २८५, उमेद नगर भेस्तान, सुरत, गुजरात).
3 सुफियान नाजीम शेख (आयु २२ वर्ष, निवासी ए-वन रो हाउस, रूम नंबर ६५, उमेद नगर बेस्तान, सुरत, गुजरात).
4 आसिफा उर्फ हिना अमजद पठान (आयु २८ वर्ष, निवासी पांजरपोळ, भेस्तान आवास क्वार्टर, उमेदनगर भेस्तान, सुरत, गुजरात; मूल निवासी गरीब नवाज बस्ती, सिहोर, भावनगर, गुजरात).

उपरोक्त सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपराध करना कबूल किया. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई १,७०,०००/- रुपये मूल्य की सोने की चेन और इको गाड़ी (क्रमांक GJ-05-RS-9757) ज़ब्त कर ली गई है. इस मामले की आगे की जांच वाडा पुलिस स्टेशन के पोउपनि/हिमतराव सरगर कर रहे हैं.

सराहनीय पुलिस दल एवं मार्गदर्शन
यह संपूर्ण और सफल कार्रवाई पालघर के पुलिस अधीक्षक श्री यतीश देशमुख, अपर पोलीस अधीक्षक श्री विनायक नरळे, और जव्हार विभाग के उपविभागीय पोलीस अधिकारी श्री समिर महेर के कुशल मार्गदर्शन में पूरी की गई.

इस विशेष जांच दल में स्थानिक गुन्हे शाखा के पोनि/प्रदिप पाटील, सपोनि/योगेश शिंदे, पोउपनि/स्वप्नील सावंतदेसाई, पोहवा/नरेंद्र पाटील, पोहवा/दिनेश गायकवाड, पोहवा/कैलास पाटील, मपोहवा/आरती पाटील, पोअं/विशाल लोहार, पोअं/विशाल कडव, पोअं/बजरंग अमनवाड, पोअं/नरेश घाटाळ तथा साइबर पुलिस स्टेशन के पोउपनि/समिर भोसले और पोअं/महादेव सांगळे ने उत्कृष्ट और सराहनीय भूमिका निभाई है.

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---