व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

PM मोदी ने कहा कांग्रेस विदेशी ताकतों की कठपुतली बनकर देश को बदनाम कर रही

By Neha
On: Saturday, March 14, 2026 2:06 PM
PM मोदी ने कहा कांग्रेस विदेशी ताकतों की कठपुतली बनकर देश को बदनाम कर रही
---Advertisement---

असम के सिलचर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों के बीच केंद्र सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि आम नागरिकों पर असर कम से पड़े। लेकिन कांग्रेस इस समय भी देश में घबराहट फैलाने और सरकार को बदनाम करने में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि देश की तेजी से हो रही प्रगति कुछ विदेशी ताकतों और कांग्रेस को रास नहीं आ रही है।

कांग्रेस पर विदेशी प्रभाव और चुनावी विफलता के आरोप

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया की कुछ ताकतें भारत की प्रगति को पचा नहीं पा रही हैं और कांग्रेस तेजी से उन्हीं ताकतों के हाथों की कठपुतली बनती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता देश को बदनाम करने के लिए लगातार प्रोपेगेंडा चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर राज्य में कांग्रेस लगातार हार रही है और निकट भविष्य में पार्टी अपनी हार की ‘सेंचुरी’ पूरी करने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल रही है और देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रही है।

बराक घाटी और उत्तर-पूर्व के विकास पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने बराक घाटी और उत्तर-पूर्व क्षेत्र के विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क, रेलवे और शिक्षा से जुड़े परियोजनाओं के माध्यम से बराक घाटी को उत्तर-पूर्व का प्रमुख लॉजिस्टिक्स और ट्रेड हब बनाया जा रहा है। इससे युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक उत्तर-पूर्व को मुख्यधारा से दूर रखा, जबकि बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है और आज यह क्षेत्र भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का केंद्र बन गया है।

किसानों, चाय बागान मजदूरों और हाई स्पीड कॉरिडोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि असम सरकार ने चाय बागानों से जुड़े हजारों परिवारों को जमीन का अधिकार देकर ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी होने की जानकारी दी। इसके अलावा, शिलांग-सिलचर हाई स्पीड कॉरिडोर का भूमिपूजन भी किया गया, जिसकी लागत करीब 24 हजार करोड़ रुपये है। पीएम मोदी ने बताया कि यह नॉर्थ-ईस्ट का पहला एक्सेस कंट्रोल हाई स्पीड कॉरिडोर होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लंबे समय तक असम के युवाओं को हिंसा और आतंकवाद में उलझाए रखती थी, जबकि आज बीजेपी सरकार उन्हें नए अवसर और उज्ज्वल भविष्य दे रही है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---