व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

पालक मंत्री गणेश नाइक की अध्यक्षता में पालघर जिला नियोजन समिति की बैठक संपन्न |

On: Wednesday, February 4, 2026 7:35 PM
---Advertisement---

वर्ष 2026–27 के लिए 674 करोड़ रुपये के विकास आराखड़े को मंजूरी

पालघर, 4 फरवरी :
पालघर जिले के समग्र एवं सतत विकास को गति देने वाली जिला नियोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक महाराष्ट्र के वन मंत्री एवं पालघर जिले के पालक मंत्री गणेश नाइक की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय स्थित लोकशाहीर आत्माराम पाटील जिला नियोजन समिति सभागृह में संपन्न हुई।

बैठक में जिला वार्षिक योजना, आदिवासी विकास, पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण तथा बुनियादी ढांचे से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इस अवसर पर विधायकगण एड. निरंजन डावखरे, ज्ञानेश्वर म्हात्रे, राजेंद्र गावित, शांताराम मोरे, विलास तरे, हरिश्चंद्र भोये, स्नेहा दुबे-पंडित, राजन नाइक, जिलाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड़, वसई-विरार शहर महानगरपालिका आयुक्त मनोजकुमार सूर्यवंशी, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे, पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख, डहाणू परियोजना अधिकारी विशाल खत्री, जिला नियोजन अधिकारी प्रशांत भामरे सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक की शुरुआत में हाल ही में हुए उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार के आकस्मिक निधन पर जिला नियोजन समिति की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वर्ष 2026–27 के लिए 674 करोड़ रुपये के विकास आराखड़े को स्वीकृति

वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए जिला वार्षिक योजना के अंतर्गत

आदिवासी उपयोजना हेतु ₹410.43 करोड़,

सामान्य योजना हेतु ₹249.74 करोड़ तथा

विशेष घटक योजना हेतु ₹14 करोड़

इस प्रकार कुल ₹674.17 करोड़ की सीमा राज्य शासन द्वारा निर्धारित की गई है। इस निर्धारित सीमा के अंतर्गत प्रस्तुत विकास आराखड़े को जिला नियोजन समिति ने सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की।

साथ ही सामान्य योजना के लिए ₹333.50 करोड़ एवं आदिवासी उपयोजना के लिए ₹100 करोड़ की अतिरिक्त निधि मांग राज्य शासन को भेजने की अनुमति भी दी गई।

पूर्व स्वीकृत योजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश

वर्ष 2025–26 में स्वीकृत ₹799.43 करोड़ की निधि में से जनवरी 2026 के अंत तक ₹559.56 करोड़ के कार्यों को स्वीकृति दी जा चुकी है, जबकि ₹270.36 करोड़ की राशि वितरित की गई है।
पालक मंत्री गणेश नाइक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पूर्व में स्वीकृत एवं अधूरे कार्यों के दायित्वों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।

पर्यटन विकास के लिए NKCCA के साथ सामंजस्य करार

पालघर जिले को सांस्कृतिक एवं ईको-टूरिज्म का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से North Konkan Chamber of Commerce & Agriculture (NKCCA) के साथ सामंजस्य करार (MoU) किया गया।

जिलाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड़ की संकल्पना से साकार इस पहल के अंतर्गत युवाओं के लिए रील प्रतियोगिता, डिजिटल स्टोरीटेलिंग, जनजागृति अभियान तथा उच्च गुणवत्ता वाली पर्यटन जानकारी सामग्री का निर्माण किया जाएगा। इससे स्थानीय रोजगार, नवाचार एवं जनसहभागिता को बढ़ावा मिलेगा।

धरती आबा बिरसा मुंडा स्मारक को मंजूरी

स्वतंत्रता संग्राम के महान आदिवासी क्रांतिकारी धरती आबा बिरसा मुंडा के स्मारक के निर्माण को पालघर में सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। यह स्मारक उनके संघर्षमय जीवन और आदिवासी संस्कृति की समृद्ध विरासत को दर्शाएगा।

पद्मश्री भिकल्या धिंडा का सम्मान

पालघर जिले की शान, वरिष्ठ तारपा वादक पद्मश्री भिकल्या धिंडा को जिला नियोजन समिति की ओर से शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

तीन तीर्थस्थलों को ‘क’ श्रेणी का दर्जा

आकांक्षी तालुका कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया।
इसके साथ ही

श्रीकृष्ण मंदिर (गालतरे, वाडा),

पद्मनाभ स्वामी मंदिर (टेंभोडे, पालघर) तथा

शीतलादेवी मंदिर (केळवे, पालघर)

इन तीन तीर्थस्थलों को ‘क’ श्रेणी का दर्जा देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---