व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई |

On: Monday, January 19, 2026 8:41 PM
---Advertisement---

श्री मेवाड़ मित्र मंडल, पालघर–मुंबई

पालघर | 19 जनवरी 2026

श्री मेवाड़ मित्र मंडल, पालघर–मुंबई के तत्वावधान में महाराणा प्रताप सर्कल पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने महाराणा प्रताप को त्याग, शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अदम्य समर्पण का प्रतीक बताते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य
शंकरलाल सुथार, नारायण सिंह राजपूत, जवान सिंह राजपूत, मांगीलाल गाडरी, शांतिलाल सुथार, वदन सिंह राजपूत, समन सिंह राजपूत, प्रेम सिंह राजपूत, नरपत सिंह राजपूत, जय सिंह राजपूत, हरि सिंह राजपूत, राहुल सिंह राजपूत, मुकेश राज पुरोहित तथा जयवीर सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में मेवाड़ समाज के लोग उपस्थित रहे।

सभी उपस्थितजनों ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और आत्मसम्मान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन “वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप अमर रहें” के जयघोष के साथ हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---